{"_id":"678bf17925cbd15f9c0ae087","slug":"when-the-demand-for-a-car-was-not-fulfilled-the-groom-broke-the-relationship-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-137450-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहीं पूरी हुई कार की मांग तो दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहीं पूरी हुई कार की मांग तो दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने के चलते दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना खीरी क्षेत्र निवासी लड़की के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि पुत्री की शादी हरदोई के पिहानी स्थित ग्राम अंबारी निवासी सौरभ सिंह उर्फ अंकित सिंह के साथ तय की थी। शादी तय होते समय सौरभ सिंह व उनकी माता मुन्नी देवी ने पांच लाख रुपये की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान की मांग की थी। इसके बाद दो दिसंबर 2024 को पुत्री की गोद भराई कराते हुए पांच लाख रुपये की नकदी व सोने की अंगूठी और सभी को कपड़े आदि दिए थे।
आरोप है कि 15 दिसंबर 2024 को सौरभ सिंह उर्फ अंकित सिंह ने फोन करते हुए बताया कि वह तब तक शादी नहीं करेंगे जब तक उन्हें कार नहीं मिल जाती है। पीड़ित पिता ने खीरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।