{"_id":"68769de3f74c3e857206966b","slug":"when-people-struggled-with-waterlogging-the-municipality-remembered-cleaning-the-drains-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-150684-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जलभराव से जूझे लोग तो पालिका को याद आई नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जलभराव से जूझे लोग तो पालिका को याद आई नालों की सफाई
विज्ञापन
शाहपुरा कोठी मार्ग पर हो रहा नाला सफाई का कार्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। बारिश का मौसम शुरू हो गया है, बीते एक माह में ही कई बार बारिश भी हो चुकी है। गंगोत्री नगर, शिव कॉलोनी, हिदायतनगर, ईदगाह, बलदेवनगर आदि कई मोहल्लों व कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव है। ऐसे में अब नगर पालिका परिषद को नाले-नालियों की सफाई कराने की याद आई है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि नाला सफाई का काम मार्च-अप्रैल में ही शुरू करा दिया गया था, अब तो बचा काम कराया जा रहा है।
पालिका के इस दावे पर भी सवाल ये खड़ा होता है कि बरसात शुरू हो गई और नालों की सफाई का कार्य अब भी चल रहा है। ऐसे में बारिश, सफाई कर्मचारियों की मेहनत पर कब पानी फेर दे, ये भी नहीं कहा जा सकता। नालों में जमा गंदगी जो बाहर निकाली जा रही है, वह बारिश के पानी के साथ फिर से फैल रही है, जिससे सड़कों और मोहल्लों में जलभराव की समस्या हो रही है।
छोटे-बड़े मिलाकर शहर में करीब 55 नाले
शहर में छोटे बड़े मिलाकर करीब 55 नाले हैं, जिनकी सफाई के लिए हर साल लाखों रुपये का टेंडर किया जाता है। अगर सफाई का काम समय से पूरा कर लिया जाता तो मेहनत और पैसे की बर्बादी बचाई जा सकती थी। समय पर काम शुरू न होने से बरसात में जलभराव की समस्या आम हो जाती है। बारिश का पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि सफाई कार्य जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण कुछ दिक्कतें आ रहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी नाले साफ कर लिए जाएंगे और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। हालांकि बारिश के बीच सफाई कार्य की चुनौतियां और देरी से शुरू हुए काम ने उनके दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दो महीने, दो टीमें फिर भी अधूरी सफाई
जिले में बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही शहर के 55 नालों की सफाई का कार्य चर्चा में है। नगर पालिका का दावा है कि पिछले दो महीनों से 15-15 लोगों की दो टीमें नालों की सफाई में जुटी हैं और इस कार्य पर करीब 10 लाख रुपये का खर्च आया है। बावजूद इसके बरसात शुरू होने पर सड़कों और मोहल्लों में जलभराव की समस्या बरकरार है।
शहर के 55 छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए 30 कर्मचारियों की दो टीमें तैनात की गईं हैं। इन टीमों ने पिछले दो महीनों में लगातार सफाई कार्य किया, नालों की तलीझाड़ सफाई की जा रही है। काम अब भी जारी है। उम्मीद है एक-दो दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। - संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका, लखीमपुर
सफाई कर्मियों को दी गईं नई ठेलियां
गोला गोकर्णनाथ। सावन के महीने में नगर पालिका ने शहर की साफ-सफाई की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सफाई कर्मियों को नई ठेलियां भी उपलब्ध कराई गईं हैं।
बता दें कि नगर की साफ-सफाई व्यवस्था में करीब ढाई सौ सफाई कर्मी लगे हैं। इसके अतिरिक्त सावन में 35 सफाई कर्मियों की और नियुक्ति की गई है। शिव मंदिर, तीर्थ एवं नगर के सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई तेज की गई है। 15 वें वित्त आयोग के तहत नगर पालिका परिषद ने 25 नई ठेलियां खरीद कर सफाई कर्मियों को उपलब्ध कराईं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, ईओ सुरेंद्र कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, सभासद नानक चंद वर्मा, अनिल गुप्ता, रियाजुद्दीन, साहिद अंसारी, कफील अहमद, सुफियान खान, अल्लू सैनी, आशीष अवस्थी आदि उपस्थित रहे। संवाद