{"_id":"6903b211de06212b290c0fa7","slug":"when-crisis-hit-bharthapur-village-jasnagar-fell-silent-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-159737-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भरथापुर गांव पर आया संकट तो जसनगर में छाया सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भरथापुर गांव पर आया संकट तो जसनगर में छाया सन्नाटा
विज्ञापन
तिकुनिया के जसनगर गांव में रामशरण मौर्य के घर पर छाया सन्नाटा। संवाद
- फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
तिकुनिया। कतर्निया वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में बुधवार देर शाम नाव पलटने से हुए हादसे के बाद से प्रशासन भले ही लापता लोगों की तलाश में जुटा है। हालांकि भरथापुर गांव में अब चीख-पुकार मची हुई है। हादसे में डूबे हुए लोगों के सकुशल होने की कामना की जा रही हैं। वहीं इस दर्द को देखते हुए जसनगर गांव के अधिकांश लोग भरथापुर पहुंच गए। जसनगर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
बता दें कि बुधवार देर शाम नया पिंड से मोहाना नदी में भरथापुर गांव को जा रही नाव नदी में लगे टूटे पेड़ से टकराकर डूब गई थी। हादसे के दौरान नाव में 22 लोग सवार थे। इसमें 13 लोग तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गए थे, लेकिन एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग अब भी लापता हैं।
चूंकि घटना खीरी व बहराइच सीमा पर हुई और इधर-उधर गांवों में लोगों की रिश्तेदारी हैं। इसलिए जब बहराइच के भरथापुर गांव में चीख पुकार मच गई तो खीरी जिले के जसनगर गांव के लोग भरथापुर पहुंच गए। बृहस्पतिवार को जसनगर में सन्नाटा पसरा रहा। हादसे में नाव चला रहे भरथापुर गांव निवासी मिहीलाल भी अब तक लापता है।
विज्ञापन
जसनगर गांव निवासी रामशरण मौर्य ने बताया कि घर पर नाती के मुंडन में आए मेहमान तो सकुशल किसी तरह बच गए, लेकिन खैरटिया गन्ना क्रय केंद्र के पास लगने वाली सब्जी बाजार आए लोगों के डूब जाने की बात कही जा रही है। गांव के लोग घटना के बाद कुशलक्षेम पूछने के लिए भरथापुर गांव रिश्तेदारी में गए हैं। इसलिए गांव में सन्नाटा छाया है। भरथापुर गांव से वापस लौटे प्रधान राजा राम मौर्य ने बताया कि कुछ रिश्तेदार लापता हैं। इसलिए भरथापुर गांव में चीख पुकार मची है।