फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wheat prices down, but flour still expensive

गेहूं के दाम घटे, लेकिन आटे अब भी महंगा

Tue, 17 May 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Wheat prices down, but flour still expensive
आटा
पिछले दस दिनों के अंदर दो रुपया प्रति किलोग्राम बढ़ा था आटे का भाव
विज्ञापन

दुकानदार बोले, आटे के भाव बढ़ने का कारण डीजल के दामों में बढ़ोतरी भी
लखीमपुर खीरी। गेहूं के निर्यात पर रोक लगने से भले ही गेहूं के मूल्यों में गिरावट आई हो, लेकिन आटे के भाव में अब भी उछाल जारी है। पिछले दस दिनों में आटे के भाव में दो रुपये का उछाल आया है। हालांकि दुकानदारों ने आने वाले दो-तीन दिन के अंदर आटे के मूल्य में मामूली गिरावट आने की संभावना जताई है।
दस दिन पहले तक ब्रांडेड आटे का मूल्य 360 रुपये प्रति दस किलोग्राम था, जो अब बढ़कर 380 रुपये प्रति दस किलोग्राम हो गया है, जबकि साधारण चक्की के आटे का मूल्य 280 रुपये प्रति 10 किलोग्राम था, जो अब बढ़कर 300 रुपया प्रति 10 किलोग्राम हो गया है। पिछले 10 दिनों के अंदर आटे के भाव में 20 रुपये प्रति दस किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह आटे का मूल्य मात्र दो रुपया प्रति किलो के हिसाब से वृद्घि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, गेहूं के निर्यात पर रोक लगने के बाद एक ही दिन में गेहूं के मूल्य में करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है। गेहूं के मूल्य में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। यदि गेहूं के मूल्य में और गिरावट आई तो आटे के भाव में और गिरावट आ सकती है। दुकानदारों का यह भी कहना है कि आटे के मूल्य में बढ़ोतरी के पीछे केवल गेहूं का मूल्य बढ़ना ही नहीं था। साथ ही डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी के कारण भाड़ा बढ़ना भी था। अन्य चीजों पर महंगाई का जो असर है वह आटे पर भी पड़ा है। यदि गेहूं के मूल्यों में और गिरावट आती है तभी आटे के मूल्य में कमी होने की संभावना है। अन्यथा की स्थिति में आटे का मूल्य यथावत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रोसरी की दुकान चलाने वाले अंकुश गुप्ता का कहना है कि सभी खाद्य सामग्री के मूल्यों में पिछले दिनों बढ़ोत्तरी हुई है। आटा और चावल के भी मूल्य बढ़े हैं। गेहूं के मूल्य में गिरावट से आटे के मूल्य में कमी आने की संभावना कम है लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक आटे के मूल्य में स्थिरता बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed