{"_id":"6615a86103af1b7625062de4","slug":"wheat-crop-of-twenty-farmers-burnt-commotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-117593-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बीस किसानों की गेहूं की फसल जली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बीस किसानों की गेहूं की फसल जली, हंगामा
विज्ञापन
गेहूं के खेत में लगी आग-संवाद
लखीमपुर/महेवागंज खीरी। शहर के नजदीक घोसियाना गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लगने के बाद गेहूं की फसल में भी आग लग गई। इससे बीस से ज्यादा किसानों की कई एकड़ फसल जल गई। आग लगने का कारण गांजा पीने वाले लड़के बताए जा रहे हैं। इससे लोगों का आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो ग्रामीणों की झड़प हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर आग पर काबू पाया।
सदर तहसील क्षेत्र के घोसियाना गांव के पश्चिम में कई लोगों के खेत हैं। इसमें गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। मंगलवार दोपहर खेत में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन हवा तेज होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते मोहम्मद, शहंशाह, इरफान, आमिर, आजाद, नसीम, मोबिन, मखदूम, गुडिया, कल्लू समेत करीब 20 किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की करीब दस एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
वहीं, घोसियाना निवासी नसीम के घर में 40 हजार रुपये की नकदी और सारा सामान जल गया। आग लगने का कारण खेतों में गांजा पीने वाले आवारा लड़के बताए जा रहे हैं। आग की घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए, जिन्हें शांत कराने पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। हालांकि किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। आग की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह, सीओ रमेश तिवारी, नायब तहसीलदार, शहर कोतवाल अंबर सिंह आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम के सामने भी किसानों ने हंगामा किया। एसडीएम ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। भुक्तभोगियों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
अज्ञात कारणों से लगी आग, घर जले, हजारों का नुकसान
बेहजम। थाना फरधान क्षेत्र के गुलचौरा गांव निवासी रोहित के घर में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने डायल-112 और फायर ब्रिगेड पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी महेश, श्यामू व रामसेवक के छप्परों तक आग पहुंच गई। हालांकि, लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद