फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weekly detention

लखीमपुर में सोमवार, गोला में बुधवार को होगी साप्ताहिक बंदी

Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
weekly detention
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने व्यापारी संगठनों की मांग पर साप्ताहिक बंदी के दिनों में परिवर्तन किया है। पूरे जिले में एक साथ रविवार की साप्ताहिक बंदी के आदेश को निष्प्रभावी करते हुए विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग दिनों में साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में नगर क्षेत्र लखीमपुर में पूर्व की भांति सोमवार को साप्ताहिक बंदी होगी। नगर पंचायत खीरी टाउन में मंगलवार और ओयल में बुधवार को बंदी रहेगी। नगर पालिका गोला गोकर्णनाथ में बुधवार को बंदी रहेगी, जबकि नगर पंचायत मैलानी में शनिवार को साप्ताहिक बंदी होगी। नगर पालिका पलिया कलां में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। नगर पालिका मोहम्मदी में सोमवार, नगर पंचायत बरवर में मंगलवार को बंदी रहेगी। नगर पंचायत धौरहरा में शनिवार, नगर पंचायत सिंगाही में शुक्रवार को बंदी रहेगी। तैकुनिया के नोटिफाइड एरिया में शनिवार और मैगलगंज के नोटिफाइड एरिया में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed