फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather spoiled the mood Bothering people

मौसम के बिगड़े मिजाज से लोग परेशान

Fri, 09 Jan 2015 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Jan 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Weather spoiled the mood Bothering people
जिले के लोग मौसम के रोज बदलते मिजाज से आजिज आ गए हैं। एक दिन हल्की धूप निकलने के बाद शुक्रवार को फिर आसमान में बादल घिर आए और बर्फीली हवाओं ने कहर ढाना शुरू कर दिया। सुबह करीब नौ बजे कोहरा तो छंट गया लेकिन बादलाें  के कारण सूरज अपनी चमक नहीं दिखा सका। दिनभर धूप न निकलने और लगातार सर्द हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं और धूप न होने से शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 03.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। ठंडी हवाओं के कारण इतनी ज्यादा गलन थी कि लोग देर तक बिस्तर से चिपके रहे। कोहरा छटा तो बादल घिर आए इससे सूरज को अपनी चमक दिखाने का मौका भी नहीं मिला। दिन भर लोग धूप के लिए तरसते रहे।  
विज्ञापन

गुरुवार रात जिले में पाला भी खूब गिरा। ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह जब लोग सुबह सोकर उठे तो छप्परों पर मोटी सफेद पर्त जमी दिखाई दी। गांव वालों ने बताया कि रात में जमकर पाला गिरा है। इससे फसलें मुरझाने लगी हैं। यदि इसी तरह पाला गिरता रहा तो यह रबी फसल के लिए काफी नुकसानदेह साबित होगी। पाले के बाद यदि पानी बरसता है तो यह फसलों को फायदा पहुंचाएगा। फिलहाल इस पाले ने आम जनजीवन को जाम करके रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण शीतलहर का असर उद्योग और व्यापार पर भी पड़ रहा है। ठंड के कारण लोग ज्यादा बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी वही लोग आ रहे हैं जिनका काम बेहद जरूरी है। इसके चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि शीतलहर से व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इन दिनों आम दिनों के मुकाबले व्यापार केवल 60 फीसदी रह गया है।   

शहर में सार्वजनिक स्थलों पर जलने वाले अलाव और रेैन बसेरे शहर को गर्म नहीं कर पा रहे हैं। बाहर से काम की तलाश में आने वाले मजदूरों को ठंड के कारण काम मिलना मुश्किल पड़ रहा है। मजदूर, रिक्शाचालक और खानाबदोश जिंदगी जीने वाले लोग पूरा दिन अलाव के सहारे काटने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed