फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

सर्दी का सितम जारी, ठंड में ठिठुरे लोग, रात काटना भारी

Sun, 31 Jan 2021 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर में काम की तलाश में बैठे मजदूर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। करीब एक सप्ताह से मौसम के तेवर लगातार सर्द बने हुए हैं। शनिवार को सुबह से कोहरा छाया रहा और गलन बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान में दो अंकों की गिरावट से न्यूनतम पारा चार डिग्री पर पहुंच गया, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री और अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन

शनिवार को घर से निकलने पर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर पहनने के बावजूद लोग ठंड में ठिठुरते दिखे। मजदूरी पेशा लोग अलाव के सहारे ठंडक से बचने का प्रयास करते रहे, उनके लिए रात काटना भारी रहा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से बेहाल लोगों को दोपहर बाद करीब तीन बजे धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से सर्दी का सितम बरपने लगा। हालांकि तेज हवाएं नहीं चलीं, जिससे शीतलहर का प्रकोप नहीं रहा। फिर भी गलन और ठिठुरन लोगों को कांपने पर मजबूर करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी दो-तीन दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। दोपहर बाद धूप निकल सकती है और तापमान में एक-दो अंकों की मामूली वृद्धि होगी। बुधवार से कोहरा के साथ ही बादल छा सकते हैं, जिससे शुक्रवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस लिहाज से फरवरी के पहले सप्ताह तक लोगों को ठंड का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

मोहम्मदी। शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड पड़ने से घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। एक हफ्ते से इलाके में कोहरा पड़ने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा। कोहरे के चलते बाइक सवारों, मजदूरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed