फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

तेज बर्फीली हवाओं से बेहाल हुई तराई, गलन बढ़ी

Fri, 15 Jan 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
weather
मझगईं में सुबह भयंकर कोहरे के दौरान इस तरह रहा नजारा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। गुरुवार की रात से चल रही बर्फीली हवाओं की रफ्तार सुबह होते-होते और तेज हो गईं, जिससे घने कोहरे और गलन के कारण हाल बेहाल रहा। भीषण शीतलहर के कारण लोगों के छक्के छूट गए। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद जब कोहरा छटा तो खिलकर धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं का दौर फिर भी जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही तेज बर्फीली हवाएं चलने से गलन एकाएक बढ़ गई। तापमान गिरकर न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सड़कों पर 11 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा, जिन्हें बहुत जरूरी काम था वे लोग ही बाहर निकले। भारी भरकम कपड़ों के बावजूद लोग कंपकपाते देखे गए। घने कोहरे ने सुबह वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन चलते दिखाई दिए। बसें और दूसरे वाहन सड़कों पर रेंग-रेंग कर चले। कोहरे के कारण भी आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा। दोपहर 12 बजे जब कोहरा छंटा तो खिलकर धूप निकल आई। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे धूप भी कोई खास गर्माहट नहीं दे पाई। इसके बावजूद लोगों ने धूप का आनंद लिया। बच्चे पतंग उड़ाने को छतों पर निकल गए। अन्य लोग अपने घरों के लान या छतों पर गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मझगईं। तराई इलाके में मकर संक्रांति के दिन बृहस्पतिवार को सुबह भयंकर कोहरा पड़ा। दोपहर तक कोहरे का प्रकोप रहने से ठंड से लोग कंपकंपाते नजर आए। दोपहर बाद निकली धूप ने जरूर कुछ राहत पहुंचाई। सुबह वाहन चालकों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली लेकिन ज्यादा देर तक ठंड से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलरिया। मकर संक्रांति की सुबह घने कोहरे की चादर ओढ़े रही। घने कोहरे के बीच दृश्यता कम होने के कारण वाहन लाइट जलाकर निकलते दिखे। लोगों ने भीषण ठंड में तीर्थ, नदियों के घाटों पर स्नान किया।

अमीरनगर। तेज घने कोहरे के चलते गुरुवार की सुबह से ही कोहरे के साथ ठंडक का प्रकोप रहा। घने कोहरे में सबसे अधिक चीनी मिल को सुबह के समय गन्ना लेकर आने जाने वाले वाहनों को दिक्कत रहीं। दोपहर को खिली हल्की धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed