फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

सावधान ! कोहरा बन सकता है सेहत के लिए खतरनाक

Fri, 11 Dec 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर में रात को छाया कोहरा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सर्दी के मौसम में कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस समय सुबह से लेकर रात तक कोहरे को चादर छाई रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

दिन भर छाने वाली धुंध से बुजुर्ग और सांस रोगियों के लिए मुसीबत बन रही है। वातावरण में मौजूद धूल के कण कोहरे के कारण हवा में ऊपर नहीं जा पाते। इससे सांस समस्या संबंधी रोग बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कोहरे में टीबी, हृदय, सांस, अस्थमा आदि से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी भी लापरवाही सेहत के लिए नुकसान देय साबित हो सकती है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिन भर छाने वाला कोहरा बच्चों से लेकर बड़ों के लिए मुसीबत बन सकता है, क्योंकि बच्चों और बुजुर्गों के साथ बीमार लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर होती है। इससे सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की चपेट में लोग जल्दी आते हैं। इससे बचाव के लिए बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाए रहें। सर्दी में धमनियों का रक्त प्रवाह कम हो जाता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

------------
सर्दी और कोहरे में गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि ऐसे में विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती हैं। इनसे बचने के लिए मौसमी फल और हरी साग सब्जी का सेवन करें। पीने में गर्म पानी का उपयोग करें। सर्दी व कोहरे से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजकुमार, जिला अस्पताल
-
कोहरे के साथ शुरू हुई गलन, रैन बसेरों में शरण ले रहे लोग
नहीं जले अलाव, कूड़ा डालकर तापते दिखे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। रात में घना कोहरा और ओस गिरने से गलन बढ़ने लगी है। इससे लोग रैन बसेरों में शरण लेने लगे हैं। वहीं गिनी-चुनी जगहों पर अलाव जलने के कारण कुछ जगहों पर लोग कूड़ा जलाकर तापते दिखे।
गुरुवार को दिन भर कोहरा छाया रहने से लोगों को गलन का अहसास हुआ। शहर में रैन तैयार हो चुके हैं, जिनमें ओवरब्रिज के नीचे रैन बसेरों में बाहर से आने वाले यात्रियों ने शरण ले रखी है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी मौसम साफ नहीं होगा, क्योंकि शुक्रवार की रात से शनिवार तक बादल छाएंगे। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खीरी समेत कुछ और जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद रविवार से कोहरा गिरने लगेगा। उधर, एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गरीब/निराश्रितों को कंबल बांटे जा रहे हैं। वहीं सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए हैं।

-
नगर पालिका ने बनवाए टेंट के दो रैन बसेरे
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका ने स्टेशन रोड पर रोडवेज बस अड्डे के पास और नीलकंठ मैदान में टेंट के दो रैन बसेरे बनवाए हैं। टेंट से बने इन रैन बसेरों में सर्दी में यात्रियों के ठहरने के लिए रजाई, गद्दे की व्यवस्था की गई है। नीलकंठ मैदान में रैन बसेरे की देखरेख में लगे प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रैन बसेरों में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग इंतजाम किया गया है। रोजाना दो से चार लोग इन रैन बसेरों में रात गुजार रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed