Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Undergraduate first-semester examinations will begin today.

Lakhimpur Kheri News: आज से शुरू होंगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं

Fri, 27 Nov 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Undergraduate first-semester examinations will begin today.
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं को नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी प्रो. सुभाष चन्द्रा ने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपने पाठ्यक्रम, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना समय पर मिल सके। परीक्षार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर अवश्य उपस्थित हों।
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में प्रवेशपत्र तथा महाविद्यालय का पहचानपत्र साथ लाना अनिवार्य है। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक एवं कक्ष की जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा प्लान से देखकर निर्धारित स्थान पर ही बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने कहा कि परीक्षार्थी निश्चिंत होकर, पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और निर्धारित निर्देशों का पालन करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में वे परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed