{"_id":"5eb18fb98ebc3e90885565c7","slug":"weather-lakhimpur-news-bly404899265","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश-ओलों ने मई में मार्च की ठंडक दी, मगर किसानों के आंसू निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश-ओलों ने मई में मार्च की ठंडक दी, मगर किसानों के आंसू निकले
विज्ञापन
बारिश से भीगा गेहूं। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की दोपहर 12 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली, जिसके बाद तेज आंधी आने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे अधिकतम तापमान में अचानक छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई और लोगों को मई की गर्मी में मार्च की ठंडक का अहसास होने लगा। तेज हवा के झोंकोंऔर ओलों से बाइक सवारों को काफी दिक्कत हुई। वहीं खेतों में कटी पड़ी और खड़ी गेहूं की फसल और आम को भारी नुकसान हुआ। इससे कई किसानों के आंसू तक छलक आए। इधर, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई।
मौसम विभाग ने चार दिन पहले ही बारिश होने की भविष्यवाणी कर दी थी, जिसके बाद कृषि विभाग ने भी किसानों के मोबाइल पर संदेश भेजकर गेहूं की कटाई-मड़ाई जल्द कर लेने की सलाह दी थी। इसके बाद कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहा, जिससे लोग बारिश के प्रति बेफिक्र हो गए थे। मंगलवार को सुबह अच्छी धूप निकली और बादलों का कहीं नामोनिशान नहीं था। दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली और पहले आंधी आई। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक चली। इससे तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे अधिकतम तापमान 36 से खिसककर 29 डिग्री रह गया। न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट आई, जो 25 से 20 डिग्री पर खिसकर गया। शहर में कई जगह जलभराव हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई, जो शाम तक बहाल नहीं हो सकी। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया, जिससे बारिश और ओलावृष्टि हुई है। बुधवार को भी बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
--
राजापुर मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं भीगा
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में सोमवार की बंदी के बाद मंगलवार को काफी गेहूं की आवक हुई, जिससे आढ़तियों से लेकर क्रय केंद्रों के फड़ पर हजारों क्विंटल गेहूं लगा था। दोपहर को खरीदारी के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी कि अचानक आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने लगी। इससे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बारिश में हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। इससे किसानों के साथ ही आढ़तियों को भी झटका लगा है।
विज्ञापन
----
आम और गेहूं की फसल को जबरदस्त नुकसान
लखीमपुर खीरी। बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से आम और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई जगह सड़क किनारे खड़े कई पेड़ टूट कर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ तो कई निचले इलाकों में पानी भरने से जलभराव के कारण दिक्कत हुई।
गोला गोकर्णनाथ। तेज आंधी से मेला मैदान में दुकानों पर पड़ी टिन उड़ गई। गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ। निचले इलाकों में पानी भरने से जलभराव हो गया तो पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।
ममरी। तेज आंधी के साथ हुई वर्षा और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी, कटी पड़ी गेहूं की फसल और आम को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से गन्ने की गुड़ाई ठप हो गई है।
भीखमपुर। गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में कई जगह विद्युत पोल और पेड़ गिर गए, जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। ममरी, भीखमपुर मार्ग पर ट्रांसफार्मर समेत बिजली का पोल गिर जाने से बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई।
रोशननगर। गेहूं की कटाई, मड़ाई बाधित हुई, जिससे किसान परेशान हैं। आंधी से बाबरपुर, जमुनहां, बरगदिया सहित दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है।
अमीरनगर। बारिश से साठा धान, मूंगफली, मक्का और गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है। वहीं गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
अलीगंज। कसबा सहित मूड़ा सवारान, भैठिया, रायपुर, पनाह आदि गांवों में ओले गिरने से गेहूं की कटी, खड़ी फसल को नुकसान हुआ है।
पलियाकलां। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके साथ ही शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। इससे किनारों पर लगी पॉलेज की फसल भी नदी में समा गई।
मझगईं। इलाके में तेज हवा के साथ दो घंटे तक बारिश हुई। इसके अलावा करीब दस मिनट तक ओले भी गिरे। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां आम को काफी नुकसान हुआ है।
बांकेगंज। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आने से आम को काफी क्षति पहुंची है। बागवान जकीउल्ला बरकाती, मनीश कुमार ने बताया कि आम की फसल काफी अच्छी थी। मंगलवार की दोपहर आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल को 25 फीसदी से अधिक नुकसान पहुंचा है। वहीं आंधी से कई पेड़ों की डालें टूटकर सड़क पर गिर गईं और लोगों के घरों में पड़े छप्पर, टिनशेड भी उड़ गए। खेतों में कटी पड़ी गेहूं फसल भी भीग गई।
जंगबहादुरगंज। बारिश से गन्ने की फसल को फायदा हुआ, जबकि गेहूं की कटाई और मड़ाई बंद हो गई।
मैलानी। आंधी और बारिश से यहां की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजलीकर्मियों के मुताबिक मेन लाइन में ब्रेक डाउन होने से बिजली ठप हुई। नगर की लाइन को चेक कराकर जल्द ही सप्लाई बहाल किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मोहम्मदी। बारिश और ओलों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर की सड़कों, गली, मोहल्लों में पानी भर गया। बाजारों में भी सन्नाटा छा गया। कटा पड़ा गेहूं, सब्जी और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
महेवागंज। मंगलवार दोपहर अचानक बारिश और ओलावृष्टि से अफरातफरी मच गई। लोग वर्षा और ओलों से बचने के लिए बैंक परिसर में बने बरामदे में इकट्ठा हो गए। बारिश थमने के बाद ही यह लोग घरों को लौटे। इधर, बिजुओ में भी ओलावृष्टि होने से अफरातफरी का माहौल रहा।