फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

लॉकडाउन में मिली छूट पर दूसरे दिन बारिश ने फेरा पानी

Tue, 05 May 2020 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद दूसरे दिन मंगलवार को अचानक हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने दुकानदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश से बाजार में सन्नाटा पसर गया और गलियों में जलभराव हो गया। वहीं मौसम के तेवर देख लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दोपहर से शाम करीब चार बजे तक बारिश धीमी-धीमी जारी रही। इसके बाद धूप निकलने के बाद गिनती के कुछ लोग ही बाजार पहुंचे।
विज्ञापन

डीएम ने शहरी क्षेत्र में दुकानों के खुलने के लिए रोस्टर लागू किया है, जिसके मुताबिक मंगलवार को मिठाई, समोसा-नमकीन, रेडीमेड गारमेंट, कास्मेटिक, ज्वैलरी, कॉपी-किताब स्टेशनरी आदि दुकानें खुलीं। लॉकडाउन के करीब 44 दिन बाद पहला दिन होने के कारण दुकानें 12 बजे तक खुल पाई थी, तभी अचानक मौसम में बदलाव के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। इससे बाजार में सन्नाटा पसर गया। खरीदारी करने आए लोग बिना सामान खरीदे घरों को लौट गए। करीब चार घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे खपरैल बाजार की गलियां जलमग्न हो गईं। लिहाजा कई दुकानदारों ने दुकानें समय से पहले ही बंद कर दीं। बदले मौसम केकारण दुकानदारों को निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed