{"_id":"5e31ca858ebc3e7d6b5c58bd","slug":"weather-lakhimpur-news-bly393830781","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिनों में बारिश की संभावना कम, पर छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिनों में बारिश की संभावना कम, पर छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बुधवार को सुबह मौसम साफ रहने से लोगों को कोहरे से निजात मिली, लेकिन बादलों की आवाजाही चालू रही। इससे दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। कई बार बारिश होने की नौबत आई, लेकिन तेज हवा चलने से बादल छटते रहे। दिन में कुछ देर ही धूप निकली, जिससे ठंड का प्रकोप लौैट आया। वहीं पलिया, अमीरनगर क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल घिरे रहेंगे।
बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार की रात को भी बूंदाबांदी हुई। तेज हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिन तक बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे ठंड का प्रकोप बना रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिलेगी।