फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather changes between sunshine and shade, farmers worried due to rain and hailstorm

Lakhimpur Kheri News: धूप-छांव के बीच बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि से किसान चिंतित

Fri, 27 Mar 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Weather changes between sunshine and shade, farmers worried due to rain and hailstorm
शहर में शाम को कुछ इस तरह रहा मौसम। संवाद
लखीमपुर खीरी/बरबर। जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार को शाम के समय बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। इस बीच किसानों की चिंता बढ़ गई। मोहम्मदी क्षेत्र के अजेहरा, मुर्तजा, अलीनगर, वेहटी, अमरा सहित कई गांवों में ओले गिरने से फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। बीच-बीच में तेज धूप निकलने से लोगों को उमस भी महसूस हुई। बरबर क्षेत्र में भी सुबह छांव, दोपहर में धूप और शाम करीब छह बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली।
विज्ञापन

तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed