{"_id":"689636da8c3ad875b1058f53","slug":"waterlogging-occurred-in-the-citys-localities-due-to-one-and-a-half-hour-of-rain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-152771-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेढ़ घंटे की बारिश से शहर के मोहल्लों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेढ़ घंटे की बारिश से शहर के मोहल्लों में हुआ जलभराव
Fri, 08 Aug 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
पलिया के दरगाह मंदिर जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद
पलियाकलां। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शहर में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब डेढ़ घंटे की हुई मूसलाधार बारिश में शहर के कई निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। हालात यह हो गए कि सड़कों पर करीब एक से डेढ़ फिट तक पानी भर गया और उससे निकलने में मोहल्लेवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर में सबसे ज्यादा हालात रंगरेजान वाल्मीकि मोहल्ले के रहे। यहां करीब दो-तीन सौ मीटर सड़क पर डेढ़ फिट तक पानी भरा रहा और इसके बाद वाल्मीकि मोहल्ले से पटिहन मार्ग जाने वाला रास्ता भी पानी के चलते भरा रहा और इसपर से निकलने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरगाह मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव रहा और पानी के बीच लोग निकलते दिखे।
पटिहन मार्ग के सामने से होकर रंगरेजान व शहर में आने वाले रास्ते पर भी एक फिट से अधिक पानी भरा रहा। इसके अलावा मोहल्ला इकरामनगर, माहीगिरान, सुभाषनगर समेत कई निचले मोहल्ले जलभराव से जूझते नजर आए। यहां के बाशिंदे कड़ी मशक्कत के बाद पानी से होकर गुजरते दिखे।