{"_id":"64b976b0609c0282e50de78d","slug":"water-supply-disrupted-in-five-neighborhoods-due-to-motor-blowing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-1954-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोटर फुंकने से पांच मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोटर फुंकने से पांच मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
हेंड पंप से पानी भरते लोग
लखीमपुर खीरी। ट्यूबवेल पर लगा मोटर फुंक जाने से पांच मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। पानी न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि शिकायत के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है।
बताया जाता है कि तीन दिन पहले टू फेंसिंग होने के चलते कई मोहल्लों की वाटर सप्लाई बाधित हो गई थी। जानकारी होने के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने मोटर सही कराने की प्रक्रिया शुरू की है। बृहस्पतिवार तक सभी मोहल्लों में दोबारा पानी सप्लाई शुरू नहीं कराई जा सकी है।
मोहल्ला अर्जुनपुरवा, शास्त्रीनगर, सिविल लाइन, दुर्गापुरम् व हाथीपुर उत्तरी के सैकड़ों परिवारों को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी नहीं नसीब हो सका। मोहल्ले के लोगों का कहना कि नगर पालिका के अधिकारियों ने मोटर सुधरवाने की बात कही थी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोग सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर किसी तरह से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका की चेयरमैन डॉ. इरा श्रीवास्तव का कहना है कि टू फेसिंग के चलते ट्यूबवेलों पर लगे मोटर फुंकने से यह समस्या उत्पन्न हुई थी, कुछ जगहों पर कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम तक सभी मोहल्लों की टंकियों को लोड कर पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।