{"_id":"66e4a299636683d2f50be2f4","slug":"water-level-of-nepali-rivers-increased-many-roads-blocked-due-to-landslides-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-128983-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाली नदियों का बढ़ा जलस्तर, भूस्खलन से कई मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाली नदियों का बढ़ा जलस्तर, भूस्खलन से कई मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
धनगढ़ी में भूस्खलन से सड़क पर गिरा मलबा।
धनगढ़ी। बुधवार की रात से हुई बारिश से कैलाली जिले की मोहाना, काढ़ा, कर्णाली व महाकाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बारिश के चलते भीमदत्त राजमार्ग समेत आठ पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है।
कैलाली की जानकी गांव पालिका अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार कठेरिया ने बताया कि गिरधरपुर व फरेलापुर गांव में पानी भरने से 51 परिवारों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के कई वार्ड में पानी भर गया है। बिजली के खंभों के गिरने से बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई। बारिश के चलते हुए भूस्खलन से पहाड़ी क्षेत्र के भीमदत्त राजमार्ग समेत फालटुडे, खानीटांडा, भासूभीर, बुडर, मेल्खर्क समेत आठ रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानियां हुईं।