फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water in diesel...engines of many vehicles stopped

Lakhimpur Kheri News: डीजल में पानी... कई वाहनों के इंजन बंद

Tue, 12 Sep 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Water in diesel...engines of many vehicles stopped
उचौलिया कस्बे में पेट्रोल पंप  पर डीजल में मिले पानी से मची अफरातफरी
उचौलिया। एक पेट्रोल पंप पर पानी मिले डीजल के चलते कई वाहनों के इंजन बंद हो गए। वाहन चालकों की शिकायत पर पंप संचालक ने समझा-बुझाकर डीजल के रुपये वापस किए।
विज्ञापन

लखनऊ से शाहजहांपुर जा रहे धीरेंद्र प्रसाद ने सोमवार को अपनी कार में डीजल डलवाया। उन्होंने बताया कि गाड़ी आधा किलोमीटर चलने के बाद बंद हो गई। जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी सुरेश कैन 600 रुपये का डीजल लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि डीजल को जनरेटर में डाला तो जनरेटर नहीं चला। इसके बाद उन्होंने चेक किया तो डीजल में पानी मिला था। जंगबहादुरगंज निवासी बबलू कार से शाहजहांपुर जा रहे थे। उसने अपनी गाड़ी में एक हजार रुपये का डीजल डलवाया। इसके बाद उसकी कार भी पंप से आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

जब उन्होंने गाड़ी की टंकी चेक की तो डीजल में पानी मिला था। लोगों की शिकायत पर पंप मालिक ने जांच की तो नोजल से डीजल के साथ पानी निकला। इस पर वाहन चालकों ने हंगामा कर दिया। पेट्रोल पंप संचालक राम शुक्ला का कहना है कि यह समस्या अधिकतर पेट्रोल पंप पर आई है। कंपनी की ओर से ऑनलाइन डीजल का स्टाक बताने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाने में हुई चूक की वजह से समस्या आ रही है। कंपनी के कर्मचारी आ गए हैं। पानी निकाला जा रहा है वाहन चालकों को हुए नुकसान की मुमकिन भरपाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed