{"_id":"61589fc68ebc3e626467061d","slug":"water-filled-in-new-pind-village-due-to-closure-of-ghaghra-barrage-lakhimpur-news-bly4615691121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा बैराज के फाटक बंद होने से नया पिंड गांव में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा बैराज के फाटक बंद होने से नया पिंड गांव में भरा पानी
विज्ञापन
पानी से घिरा नया पिंड गांव।
तिकुनिया। कौड़ियाला नदी के किनारे बसे गांव नया पिंड में फिर बाढ़ आ गई है। गांव के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही बंद है।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां से दस किलोमीटर की दूरी पर घाघरा बैराज है। यहां अधिकारियों ने फाटक बंद कर दिया है, जिसके चलते बाढ़ आ गई है, जबकि बीते चार सितंबर को नया पिंड गांव में पहुंचे कमिश्नर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया था कि किसी भी कीमत पर बैराज के फाटक बंद न किए जाएं।
बॉर्डर पर नया पिंड गांव कौड़ियाला नदी के किनारे स्थित है। घाघरा बैराज पर तीन नदियां मुहाना, गेरुआ और कौड़ियाला मिलती हैं। ग्राम निवासी गुरमीत सिंह, मक्खन सिंह, कश्मीर सिंह, चरणजीत सिंह, मंगत सिंह आदि ने बताया कि पानी में घड़ियाल भी दिखाई पड़ रहे हैं जो कभी भी किसी भी समय हमला कर सकते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी दहशत बनी हुई है।