फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water did not reach even after three days in nine localities, there was an outcry

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन बाद भी नहीं पहुंचा नौ मोहल्लों में पानी, मचा हाहाकार

Thu, 03 Aug 2023 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach even after three days in nine localities, there was an outcry
अर्जुनपुर्वा में  टैंंक से पानी भरते लोग
लखीमपुर खीरी। शहर के नौ मोहल्लों में बाधित हुई पानी की आपूर्ति तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। नगर पालिका के अधिकारी भले ही टैंकरों से पानी पहुंचाने का दावा कर रहे हों, लेकिन टैंकर लोगों की जरूरतें पूरी करने में नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

तीन नंबर पंप खराब होने के बाद से नगर पालिका के नौ मोहल्लों में पानी को लेकर आपाधापी मच गई। समय से पानी न मिल पाने के चलते मोहल्लेवासी परेशान हैं। उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। सप्लाई वाल्व को दुरुस्त करा लिया गया था लेकिन दूसरी कमी अब तक सही नहीं कराई जा सकी। नगर पालिका के सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह तक सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने से हाथीपुर उत्तरी, हाथीपुर कोठार, अर्जुनपुरवा, कपूरथला, सिविल लाइंस, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, हिदायतनगर और मेला मैदान के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था। लोग सब मर्सिबल वाले घरों से पानी मांगकर काम चला रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि बृहस्पतिवार तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो हालात गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed