फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water being filled in water holes for wildlife to drink

वन्यजीवों के पीने के लिए वाटर होल्स में भरवाया जा रहा पानी

Sun, 27 Mar 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Water being filled in water holes for wildlife to drink
मोहम्मदी रेंज जंगल के वाटर होल्स में भरा जा रहा पानी।
वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी के लिए वॉच टावर पर लगाई ड्यूटी
विज्ञापन

ममरी। मौसम का पारा चढ़ते ही मोहम्मदी महेशपुर रेंज की देवीपुर और सहजनिया बीट के जंगल में वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए बने वॉटर होल्स की सफाई कराने के बाद टैंकर के जरिए साफ पानी भरवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

रेंजर नरेश पाल सिंह, फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए जंगल में दो साल पहले सात वॉटर होल्स बनाए गए थे, जिनमें भरा पानी सूख जाने और उनमें घास उगने से बाघ तेंदुआ आदि वन्यजीव पानी की तलाश में जंगल के बाहर इधर-उधर भटकने लगे थे। ऐसे में मानव वन्यजीवों के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए सभी वाटर होल्स की सफाई कराने के बाद उनमें टैंकर और ट्यूबवेल के जरिए साफ पानी भरवाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही वहां पानी पीने आने वाले वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी करने के लिए जंगल में बने वॉच टावर पर सशस्त्र बल कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही जंगल में घुसपैठ करने वालों पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed