फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warehouse in-charge accused of ration scam arrested from Lucknow

Lakhimpur Kheri News: राशन घोटाले का आरोपी गोदाम प्रभारी लखनऊ से गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Warehouse in-charge accused of ration scam arrested from Lucknow
बांकेगंज। मध्याह्न भोजन के 4700 क्विंटल राशन को बाजार में बेचकर 1.78 करोड़ का घोटाला करने वाले गोदाम प्रभारी दिनेश कुमार सिंह को मैलानी पुलिस ने बुधवार रात को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो साल पहले बांकेगंज में तैनाती के दौरान गोदाम प्रभारी दिनेश कुमार सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी ग्राम टीकमपुर कोटवां थाना पटेरहवा जिला कुशीनगर एवं हाल निवासी जानकीपुरम विस्तार लखनऊ ने एक कराेड़ 78 लाख 30 हजार 583 रुपये कीमत का राशन बेचकर रकम हड़प ली थी। मैलानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दिनेश को उसके लखनऊ के जानकीपुरम स्थिति आवास से गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ये था मामला
वर्ष 2022 में भारतीय खाद्य निगम ने बांकेगंज ब्लॉक मुख्यालय पर उचित दर विक्रेताओं को आवंटन के लिए राशन (गेहूं, चावल, चना, नमक, चीनी व खाद्य तेल) जारी किया था। गोदाम का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि गोदाम प्रभारी ने अभिलेखों में खाद्यान्न का वितरण होना दिखा दिया है, जबकि हकीकत में खाद्यान्न का वितरण हुआ ही नहीं। धोखाधड़ी और कालाबाजारी करते हुए करीब 4700 क्विंटल राशन बाजार में बेच दिया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
प्रधानाध्यापकों की शिकायत पर खुला घोटाला, जिला प्रबंधक भी हुए थे निलंबित
अप्रैल 2022 में बांकेगंज ब्लॉक के बीईओ राकेश कुमार से कुछ स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने मध्याह्न भोजन का राशन न मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने क्षेत्र के 185 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण कराया तो पता चला कि 134 स्कूलों में जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 में राशन नहीं पहुंचा। डीएम के निर्देश पर टीम गठित कर जांच कराई गई तो पता चला कि गोदाम से खाद्यान्न रिलीज तो हुआ लेकिन कोटेदारों तक नहीं पहुंचा। जांच में पौने दो करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया। एसएफसी के जिला प्रबंधक गंगा प्रसाद ने गोदाम प्रभारी दिनेश कुमार सिंह और ऑडिटर रमाशंकर के खिलाफ मैलानी थाने में खाद्यान्न घोटाला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में भ्रष्टाचार के जड़े खुलती गईं और जिला प्रबंधक भी लपेटे में आ गए थे। एसएफसी के एमडी ने जिला प्रबंधक को भी निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed