फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wards of district hospital are full, more patients of fever

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल के वार्ड फुल, बुखार के मरीज ज्यादा

Tue, 10 Sep 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Wards of district hospital are full, more patients of fever
लखीमपुर खीरी/ओयल। संक्रामक बीमारियों के बीच इन दिनों जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। सोमवार को पुरुष, त्वचा, अस्थि वार्ड फुल हो गए। ऐसे में अगर मरीज बढ़ते हैं तो उनको दूसरे वार्ड में भर्ती करना पड़ेगा। वार्डों में भर्ती सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित है। इधर, ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिजिशियन को एक दिन में 150 से 200 मरीज तक देखने पड़ते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को 1924 मरीजों का पंजीकरण हुआ। सुबह सात बजे ही अस्पताल में मरीजों का पहुंचना शुरू हो जाता है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भरमार देखने को मिली। इमरजेंसी वार्ड में 12 मरीज में आठ मरीज बुखार से पीड़ित मिले। डेंगू वार्ड दो मरीज भर्ती थे। चिल्ड्रन वार्ड में 23 बच्चों में 18 बुखार से ग्रसित थे। 32 बेड का पुरुष वार्ड फुल रहा, जिसमें 25 बुखार से ग्रसित थे।
विज्ञापन

महिला वार्ड 32 मरीजों के साथ वार्ड फुल है, जिसमें 12 मरीज बुखार के हैं। बुजुर्ग वार्ड में आठ मरीज भर्ती हैं। त्वचा अस्थि वार्ड भी फुल है। जिसमें 32 मरीजों में आठ बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed