फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wajid selected under National Film and Television Training Institute

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय फिल्म व टेलीविजन प्रशिक्षण संस्थान के तहत वाजिद का चयन

Sat, 18 Oct 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wajid selected under National Film and Television Training Institute
वाजिद अली
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र के वाजिद अली ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम व बेहतर नाम कमाने का कार्य किया है। वाजिद अली पलिया शहर के रहने वाले हैं और उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद अभिनय साइकोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करने का काम किया है। वाजिद अली के अनुसार वह कई फिल्मों में साइड रोल का काम कर चुके हैं और वेब सीरीज में भी उन्होंने मुकाम हासिल किया है। जिस जगह से उन्होंने अभिनय साइकोलॉजी का कोर्स किया है वहां पर प्रतिष्ठित अभिनेता राजकुमार राव व कई अभिनेता भी कोर्स करने का काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

देश भर से हर साल तमाम युवा राष्ट्रीय फिल्म और टेलीविजन प्रशिक्षण संस्थान में अभिनय का कोर्स करने के लिए आवेदन करते हैं, जिनमें से गिनती के लोगों का ही इसमें चयन हो पाता है। बरेली प्रकाशन केंद्र के जिले लखीमपुर खीरी के छोटे से कस्बे पलिया के युवा वाजिद अली का इस साल पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट के एक्टिंग कोर्स में चयन हुआ है। वाजिद अली ने शुरुआती शिक्षा क्षेत्र के पलिया मोंटेसरी स्कूल से ली थी। जिसके बाद कक्षा 9 से 12 तक वह बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में छात्र रहे थे। यहां से निकलने के बाद उन्होंने अभिनय का क्षेत्र अपनाया और उसके बाद अभिनय क्षेत्र में ही उन्होंने अपनी उपलब्धि हासिल करने का काम किया। इसका नतीजा हुआ कि उन्होंने प्रतिभाग किया और उनका चयन इस मुकाम पर हुआ है। जिसको लेकर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथ ही लोग उनके मेहनत और परिश्रम को भी सलाम कर रहे हैं। वाजिद अली का कहना है कि यह उपलब्धि उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस इंस्टीट्यूट से बड़े बड़े फिल्म कलाकारों ने गुर सीखे हैं। उन्होंने कहा इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत लगी है जिसके लिए वह अपने सहयोगियों माता-पिता के साथ ही सभी को इसका श्रेय देते हैं और भविष्य में अगर वह कुछ बनते हैं तो इन सहयोगियों और माता-पिता का साथ हमेशा वह निभाते रहेंगे और उनको लगातार अपना आदर्श भी मानते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed