{"_id":"6a9c5653028b37bc7300c42e","slug":"vultures-are-natural-cleaners-saving-them-is-everyones-responsibility-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184206-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्राकृतिक सफाई कर्मी गिद्ध, बचाना सबकी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्राकृतिक सफाई कर्मी गिद्ध, बचाना सबकी जिम्मेदारी
Sat, 05 Sep 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विश्व गिद्ध दिवस पर शनिवार को वन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें गिद्धों को प्राकृतिक सफाई कर्मी बताते हुए पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका समझाई गई। लोगों से गिद्धों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण की अपील की गई।
बिजुआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय चक पसियापुर में वन विभाग ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। वन्यजीवों और पक्षियों के संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन में गिद्धों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई। ग्रामीणों से वन्यजीवों और पक्षियों की सुरक्षा और उनके प्रति संवेदनशील रहने की अपील की गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी रमाकांत सक्सेना समेत वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
संपूर्णानगर में वन रेंज क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में वन विभाग ने गोष्ठी की। इसमें कॉलोनी के संभ्रांत लोगों को बुलाया गया। उपस्थित लोगों ने जंगल में विलुप्त हो रहे गिद्धों को लेकर चिंता जताई। आबादी और कृषि क्षेत्र में बाघ व तेंदुए के आतंक से परेशान लोगों का भय कम करने और बाघ को पकड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
सिंगाही खुर्द वार्ड आठ की टीचर्स कॉलोनी निवासी सोनू श्रीवास्तव के आवास पर हुई गोष्ठी में दुधवा की मोटीवेटर नाजरुन निशा ने गिद्धों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गिद्ध जंगल में प्राकृतिक सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते हैं। इनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। डॉ. दया शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बांकेगंज के किशनपुर अभयारण्य की मैलानी रेंज में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध संरक्षण दिवस मनाया गया। वन विभाग ने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। रेंजर नवीन दिवाकर ने विद्यार्थियों को प्रकृति में गिद्धों का महत्व बताया और इनके अस्तित्व को बचाने पर जोर दिया। उन्होंने संरक्षण और संवर्धन के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित पेंटिंग और मिट्टी की कलाकृतियां बनाकर प्रतिभा निखारी। इस मौके पर रमेश कुमार, सुशांत, रोहित रवि, विपिन सैनी, वन दरोगा हेमंत कुमार, वन्यजीव रक्षक उदय प्रताप सिंह, देवेश दिक्षित, हरीशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद