फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voting will be held under the shadow of bayonets in Atwa, Amethi

अटवा, अमेठी में फिर संगीनों के साए में होगा मतदान

Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held under the shadow of bayonets in Atwa, Amethi
सिकंद्राबाद। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अटवा गांव और कस्ता विधानसभा क्षेत्र के अमेठी गांव में इस बार फिर संगीनों के साए में मतदान होगा। यह दोनों मतदान केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदशील की श्रेणी में रखा गया है। पुलिस और प्रशासन की नजरें इन मतदान केंद्रों पर लगी हुई हैं। ऑब्जर्बर भी अमेठी का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अटवा मतदान केंद्र पर वर्ष 2005 में हुए पंचायत चुनाव में मतपेटियां लूट कर कुएं में फेंक दी गई थीं। इससे वहां दोबारा मतदान कराना पड़ा था। इसके बाद से हर चुनाव में प्रशासन की ओर से इस मतदान केंद्र पर खास चौकसी बरती जा रही है। यहां स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किया जाता है। हालांकि अब तक किसी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर, कस्ता विधानसभा क्षेत्र के अमेठी मतदान केंद्र पर करीब 30 साल पहले पंचायत चुनाव के दौरान गोली चली थीं। इसमें कई लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से प्रशासन सभी लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां भी स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया जाता है। हाल ही में चुनाव प्रेक्षक ने भी अमेठी का दौरा कर मतदान केंद्र देखा और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed