फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voting 15 on the motion of no confidence against Mithauli chief

मितौली प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 15 को वोटिंग

Sat, 01 Jul 2017 10:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 01 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Voting 15 on the motion of no confidence against Mithauli chief
चुनाव - फोटो : demo pic
एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक कर होगी चर्चा
विज्ञापन

इससे पहले फूलबेहड़, ईसानगर और बिजुआ में होंगी बैठकें

मितौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं वोटिंग कराने के लिए डीएम आकाशदीप ने बैठक की तिथि 15 जुलाई 2017 तय कर दी है। मितौली एसडीएम की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्य पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे, जिसके बाद प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग कराई जाएगी। डीएम ने सभी सदस्यों को निर्धारित तिथि पर बैठक में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। 
बता दें कि मितौली ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन भार्गव के खिलाफ 27 जून को भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी और विधायक सौरभ सिंह सोनू की अगुवाई में बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव डीपीआरओ को सौंपा था। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 80 बीडीसी सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए शपथ पत्र संलग्न किए गए थे। इनका परीक्षण कराने के उपरांत डीएम आकाशदीप ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग कराने के लिए 15 जुलाई 2017 की तिथि घोषित कर दी है। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि ब्लाक में कुल 124 बीडीसी सदस्य हैं, जिनमें बहुमत के लिए 63 बीडीसी सदस्यों का समर्थन होना आवश्यक है।  
विज्ञापन

बाक्स=
फूलबेहड़ में सात जुलाई को होगी बैठक
जिले की 15 ब्लॉकों में से अभी तक चार ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा चुका है। सबसे पहले फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख असिता यादव के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सात जुलाई को ब्लाक सभागार में बैठक होगी, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा ईसानगर ब्लॉक प्रमुख मंजूलता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 13 जुलाई 2017 और बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रीतेंदर सिंह के खिलाफ 14 जुलाई 2017 को ब्लाक सभागार में बैठकें कर वोटिंग कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

==========================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed