फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Volcanic lakes of houses, water in the interior of the village

Lakhimpur Kheri News: मकानों की नींव छूने लगीं लहरें, गांव के अंदर घुसने लगा पानी

Sun, 21 Jul 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Volcanic lakes of houses, water in the interior of the village
घर के किनारे बह रही शारदानदी।संवाद

विज्ञापन
बिजुआ। बेलहा सिकटिहा में शारदा नदी की लहरें मकानों की नींव से टकरा रही हैं। जलस्तर बढ़ने से कटान थोड़ा धीमा हुआ है, लेकिन पानी गांव के अंदर घुसने लगा है। ग्रामीणों ने कटान रोकने की गुहार लगाई है।
ग्राम प्रधान नैपालीराम ने बताया कि बाढ़खंड के लोग आए थे, अपनी मनमर्जी का काम करने की तैयारी कर रहे थे। जबकि उन्हें ग्राम वासियों की राय लेकर बचाव कार्य चालू करना चाहिए था। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो लाई हुई सामग्री भी वापस लेकर चले गए। अब ग्रामीणों को नदी से कटान का डर सत्ता रहा है। प्रशासन ने सिर्फ बाढ़ राहत किटें बांटकर काम खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की रातें जागते हुए और दिन सामान ढोते हुए कट रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान रोकने की गुहार लगाई है। नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार ने बताया कि अभी जलस्तर बढ़ने से कटान रुक गया है। जब पानी घटेगा, तब वे बाढ़ खंड के लोगों तथा पुलिस को साथ लेकर मौके पर जाएंगे। कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ंजा मार्ग तक पहुंचा नदी का पानी, रास्ता बंद होने बढ़ेंगी दिक्कतें
फूलबेहड़। शनिवार को शारदा नदी का जलस्तर और बढ़ गया। जिससे कटान के तेवर कुछ हल्के हो गए। शंकरपुरवा से बेचनपुरवा जाने वाले खडंजा मार्ग के किनारे तक नदी कटान करती हुई पहुंच गई है। मार्ग नदी से मात्र चार मीटर दूर रह गया है। अगर ये मार्ग कटा तो बेचनपुरवा गांव वालों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। आने-जाने का यही रास्ता है। रास्ता बंद होने के डर से बेचनपुरवा गांव के बाशिंदे अपना मकान छोड़ने लगे हैं। ग्राम प्रधान प्रीतम यादव ने बताया कि पानी बढ़ने से कटान कम हो गया है। नदी शंकरपुरवा गांव की तरफ शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक गांव की तरफ और बढ़ गई है। कटान शुरू होने से चिखुरीपुरवा, नयनपुरवा के ग्रामीणों की भी धड़कनें बढ़ गई हैं। संवाद

तटबंध के अंदर बसे गांव पानी से फिर घिरने लगे
शारदा का जलस्तर बढ़ने से तटबंध के अंदर बसे गांव पानी से एक बार फिर घिर गए हैं। रास्ते जलमग्न हो गए हैं। मिलपुरवा गूम मार्ग पर करीब दो फुट पानी चल रहा है। पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। निचले इलाके के खगईपुरवा, मेहंदी बहालीपुरवा, खाम्भी, लंगड़ीपुर, मंगलीपुरवा, खमरिया, बड़ागांव, बसहा सहित तमाम गांवों में पानी भरने लगा है।

घर के किनारे बह रही शारदानदी।संवाद

घर के किनारे बह रही शारदानदी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed