फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   VM Singh met Palia sugar cane Chairman

वीएम सिंह से मिले पलिया गन्ना समिति अध्यक्ष

Sun, 26 Apr 2015 11:43 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sun, 26 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
VM Singh met Palia sugar cane Chairman
सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष और सपा नेता विकास कपूर ने रविवार को पीलीभीत जाकर किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह से मुलाकात की और संगठन के साथ मिलकर किसानों के लिए काम करने की बात कही। इस दौरान उनकी भुगतान समेत कई समस्याओं पर चर्चा भी हुई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सपा नेता रविवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने वहां वीएम सिंह से मुलाकात कर कहा कि वह किसान मजदूर संगठन के साथ मिलकर किसानों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने उनसे गन्ना भुगतान न होने समेत कई और समस्याओं पर भी चर्चा की। बता दें कि किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल किसान मजदूर संगठन विधान सभाध्यक्ष मनप्रीत सिंह और उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सोनी के साथ संगठन मुखिया से मुलाकात करने पीलीभीत गया था। विधान सभाध्यक्ष ने बताया कि वीएम सिंह ने संगठन पदाधिकारियों को निर्देशित दिया है कि वह किसानों से मिले और उनकी मदद करें। प्रतिनिधि मंडल में गन्ना समिति के पूर्व उपाध्यक्ष निहाल सिंह, नैयर खान, परमजीत सिंह मंगे प्रधान, सुरेश चौधरी, भजन सिंह, हरविंदर सिंह, सुहेल खान, गुरुदेव सिंह, अवतार सिंह, घनश्याम दिवाकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed