फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vivekananda Jayanti celebrated as National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

Tue, 12 Jan 2016 06:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 Jan 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda Jayanti celebrated as National Youth Day
युग दृष्टा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुपम अवस्थी, कुलभूषण सिंह और जिला मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने धर्म संसद में हिंदुत्व की पताका फहराकर पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। आज स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर स्थिति आदर्श विद्यामंदिर में ‘युवाओं के प्रेरणास्रोत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यहां सत्य प्रकाश शिक्षक ने स्वामी जी व्यक्तित्व पर चर्चा की। शहर के रायल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में ‘स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां  प्रबंध समिति के सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने विवेकानंद जी के विचारों को वर्तमान समय में पूर्ण प्रासंगिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वाई डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बीएड के विभागाध्यक्ष विशाल द्विवेदी, राजनीति विभाग के अध्यक्ष डा.संजय कुमार, डा.सुभाष चंद्र, डा.योगेश कुमार, डीएन मालपानी सहित तमाम लोगों ने स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्री लक्ष्मण प्रसाद राज महाविद्यालय अल्लीपुर में कवि श्याम किशोर बेचैन ने कविताओं के माध्यम से स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। यहां प्राचार्य सुरेश सौरभ ने स्वामी जी के विचारों की आवश्यकता व्यक्त की। भारत विकास परिषद ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। यहां राजकिशोर पांडे प्रहरी, प्रसून टंडन, प्रवीण प्रकाश बरनवाल और सुनीता शुक्ला सहित तमाम वक्ताओं ने स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed