{"_id":"6c8552516f30b4d57e33b1351fb09fa5","slug":"visit-uproar-rose-echo-development-committee-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे की भेंट चढ़ी इको विकास समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे की भेंट चढ़ी इको विकास समिति की बैठक
मझगईं
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाकलां पंचायत भवन पर पुनर्गठन के लिए इको विकास समिति की बिना सूचना के आयोजित की गई खुली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई और अब यह होली के बाद होगी।
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत बेलाकलां में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक गांव पहुंचे इको विकास समिति के सचिव लल्लन कुमार दीक्षित, एनजीओ की अंजुम बेगम, अनुज कुमार, अखिलेश आदि ने गांव वालों को बताया कि अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पंचायत भवन पर खुली बैठक होगी, जिसमें समूह के सदस्य अध्यक्ष चुनेंगे। समूह में करीब 435 मतदाता हैं, लेकिन अचानक हुई बैठक के कारण करीब सवा सौ ही पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार सफीकुर्रहमान उस्मानी, विदेश यादव और पूर्व अध्यक्ष रमेश लाला मैदान में थे। बताया गया है कि इसमें सफीकुर के पक्ष में करीब 100 लोग थे और बाकी दोनों उम्मीदवारों के बीच बंट गए। इसके बाद ही से वहां हंगामा होने लगा और कोरम पूरा न होने की आवाज लगने लगी, जिससे सचिव को बैठक स्थगित करनी पड़ी और अध्यक्ष पद का चुनाव न हो सका। सफीकुर पक्ष के लोगों ने पक्षपात करने का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया, जिससे अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस मौके पर इबरार, रामखिलावन, लियाकत, सुनील, मंजीत सिंह, बालगिरी, हरीश गौतम, रामबहादुर यादव, शांति देवी, रामपाल आदि मौजूद थे। इधर सचिव का कहना है कि सूचना पहले दे दी गई थी और जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सरासर गलत हैं। जल्द ही बैठक दोबारा कर समिति अध्यक्ष चुना जाएगा।