{"_id":"69cab4c894b186d4f103efec","slug":"viral-video-shows-illicit-liquor-distilleries-in-forests-investigation-begins-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171630-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वायरल वीडियो में जंगलों में कच्ची शराब की भट्ठियां, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वायरल वीडियो में जंगलों में कच्ची शराब की भट्ठियां, जांच शुरू
Mon, 30 Mar 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में जंगलों के बीच कच्ची शराब बनाने और उसकी पैकिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के लालबोझी गांव के पास जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोग भट्ठियां जलाकर शराब बनाते और उसे पैक करते दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस कारोबार में आसपास के क्षेत्रों के कुछ लोग सक्रिय बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह धंधा चल रहा है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और संबंधित लोगों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। संवाद