फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Viral of Dhaurahra secured 7th rank in Uttarakhand PCS exam

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा के विरल की उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में 7वीं रैंक

Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Viral of Dhaurahra secured 7th rank in Uttarakhand PCS exam
विरल शर्मा।
धौरहरा। बेलवा मोती गांव के मूल निवासी विरल शर्मा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

वर्तमान में राजाजीपुरम में रहने वाले विरल के पिता बलराम शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता कुसुम लता शर्मा गृहिणी हैं। विरल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद विरल ने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और यूपीएससी की तैयारी शुरू की। वह तीन बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। इसी दौरान उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। बेटे की सफलता पर पिता बलराम शर्मा, माता कुसुम लता शर्मा सहित परिजनों ने प्रसन्नता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed