फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers were irregularities in the consolidation memorandum

चकबंदी में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers were irregularities in the consolidation memorandum
मनमानी - फोटो : अमर उजाला
- मोहम्मदी तहसील के दर्जनों किसानों ने की शिकायत
विज्ञापन

मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के भौनापुर गांव के दर्जनों किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों पर चकबंदी कार्यों में मनमानी करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारी अपनी मर्जी के मुताबिक काम कर गरीबों से अवैध वसूली कर खेतों में हेराफेरी कर रहे है। 
ग्रामीणों ने मांग की कि गांव किनारे घूरे और बठिया आदि की जगह सुरक्षित की जाए। गांव में वर्षों से लग रही बाजार की जगह सुरक्षित की जाए। गांव का गंदा पानी तालाब में जा रहा है, उसे सुरक्षित किया जाए। बाजार से प्यारेलाल पटेल स्कूल तक लगे खड़ंजे का चौड़ीकरण कराया जाए। 19 बीघा चौकोर बाग को ग्राम समाज से जोड़ें। गांव में खेल का मैदान बनाया जाए। खेतों की जो नाप की है उसमें नाली और रास्ता ज्यादा किया है उसे कम किया जाए। 
विज्ञापन

ज्ञापन देने वाले लोगों में कृष्ण मुरारी वर्मा, राजेश कुमार, राम सहाय, रोहित, लायक धनपाल, राजेंद्र प्रसाद, कुवंरपाल, राम स्वरूप, वेद प्रकाश, राम सिंह, अनिल कुमार, राम कुमार, आर्येंद्र कुमार, कमलेश कुमार, दिव्या, ममता, परसराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed