फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers protest after the death of three children demanding removal of sugarcane centre in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गन्ना सेंटर हटाने की मांग

Tue, 14 Jan 2025 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 04:40 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार शाम गन्ने का ट्रक पलट गया था, जिसके नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने देवीपुरवा गन्ना सेंटर हटाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Villagers protest after the death of three children demanding removal of sugarcane centre in Lakhimpur kheri
गांव के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में गन्ने का ट्रक पलटने से हुई तीन बच्चों की मौत के बाद गोविंद शुगर मिल ऐरा के गन्ना सेंटर देवीपुरवा को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मंगलवार को टेगनहा गांव की सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। हालांकि प्रशासन के समझाने के आधे घंटे बाद ग्रामीण मान गए। 

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के टेगनहा गांव में सोमवार को सड़क किनारे खेल रहे चार बच्चों पर देवीपुरवा गन्ना सेंटर से गन्ना लादकर आ रहा ट्रक पलट गया था। जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची घायल है। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने देवीपुरवा गन्ना सेंटर बंद कराने और गांव से गन्ना भरे ट्रक न गुजरने देने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


Bareilly News: संवेदनशील इलाकों में होगी निगरानी, बरेली जोन के सभी नौ जिलों को मिले ड्रोन
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार आदित्य विशाल, सीओ प्रीतम पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा सुरेश कुमार मिश्रा, खमरिया प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय, ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।  

सीओ प्रीतम पाल सिंह और एसडीएम राजेश कुमार ने चीनी मिल ऐरा के यूनिट हेड आलोक सक्सेना से देवीपुरवा गन्ना सेंटर बंद कराने के कहा। जिस पर यूनिट हेड ने ग्रामीणों की मांगें मानकर सेंटर बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रर्दशन समाप्त कर दिया।

गमगीन माहौल में दफनाए गए बच्चों के शव 
देवीपुरवा गन्ना सेंटर से गन्ना लादकर ओवरलोड ट्रक टेगनहा गांव में सोमवार शाम पांच बजे पलट गया था। जिसके नीचे दबने ने सड़क किनारे खेल रहे रूहान, मेहनूर, आयशा और फरहीन दब गए थे। सूचना पर प्रशासन ने जेसीबी हैड्रा लगाकर रेस्क्यू अभियान चला कर फरहीन को तो बचा लिया पर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने तीनों बच्चों के शव रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव रात गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया। सुबह मृतक आयशा पुत्री हुसैन निवासी चितलहा बहराइच और मेहनूर पुत्री आरिफ़ निवासी महराज नगर धौरहरा के शव उनके परिजन अपने-अपने घर ले गए। दोपहर में तीनों बच्चों, रूहान, आयशा, मेहनूर के शव सुपुर्दे खाक किए गए। इस दौरान टेगनहा और महराज नगर में पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed