{"_id":"66b61e815062bc66370fe778","slug":"villagers-of-two-villages-face-to-face-in-the-dispute-of-releasing-stray-animals-in-lakhimpur-kheri-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: छुट्टा पशुओं को छोड़ने के विवाद में दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने, पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: छुट्टा पशुओं को छोड़ने के विवाद में दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने, पुलिस ने कराया शांत
Fri, 09 Aug 2024 07:19 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 09 Aug 2024 07:19 PM IST
सार
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को छोड़े जाने के विवाद को लेकर नयागांव और असौवा के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। बृहस्पतिवार देर रात काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने लोगों को समझाकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली के सामने जुटी रही ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में गांव के बाहर छुट्टा पशुओं को छोड़े जाने के विवाद में मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा और असौवा के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। बृहस्पतिवार देर रात काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद विवाद शांत कराया। पशुओं को गो आश्रय स्थल भेजा गया।
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव फरेंदा के ग्रामीण बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे 15 पशुओं को उधन्नापुर गो-आश्रय स्थल में छुट्टा पशुओं को छोड़ने जा रहे थे। बताते हैं कि आश्रय स्थल में जगह न होने पर पशुओं को असौवा गांव के पास छोड़ने लगे। तभी ग्रामीण आ गए और दोनों गांव के लोगों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
पता चला तो एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गांवों के ग्रामीण कोतवाली आ गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया। पशुओं को हथेला वाजिदपुर गांव के गो आश्रय स्थल भेजा गया।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि पशुओं को गो-आश्रय स्थल ले जाते समय विवाद हुआ था। बाद में पशुओं को हथेला वाजिदपुर गांव के गो आश्रय स्थल भेजा गया है।