फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers of Pachtaur in panic due to leopard's movement

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की चहलकदमी से दहशत में पचतौर के ग्रामीण

Sat, 13 Jul 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Pachtaur in panic due to leopard's movement
खेत में मौजूद तेंदुआ।संवाद
अलीगंज। कस्बे के पचताैर में दशमेश खालसा इंटर कॉलेज के पास खेतों में एक तेंदुआ चहलकदमी करता देखा गया। ग्रामीण खेतों में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत में हैं।
विज्ञापन

पचतौर निवासी बलजिंदर सिंह और कमलजीत सिंह ने बृहस्पतिवार रात खालसा कॉलेज के निकट खेत में पड़ी ट्रैक्टर में लगाने वाली सरावन पर एक तेंदुआ बैठा देखा। दोनों ने ग्रामीणों को तेंदुए के बारे में सूचित किया। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने खेत में पहुंचे और शोर-शराबा कर तेंदुए को भगा दिया। तेंदुआ वहां से भागकर पास के गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अवतार सिंह ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। टीम ने तेंदुए के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है। रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी। स्टाफ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वन विभाग की टीम के साथ अफजल खान, वाचर अभय प्रताप सिंह, सौरभ, ग्राम प्रधान अवतार सिंह ,महेंद्र सिंह, बलजिंदर सिंह आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

बाघ ने भैंस को बनाया निवाला

निघासन। क्षेत्र के गांव धोबी पुरवा में बाघ ने एक भैंस को मार दिया। सूचना के कई घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। धोबीपुरवा निवासी रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह चारा नहीं होने पर उसने अपनी भैंस को गन्ने के खेत में बांध दिया था। सुबह घास काटने के लिए गए गांव के ही जगमोहन, प्रदीप ने गन्नेे के खेत के पास भैंस का अधखाया शव पड़ा देखा। लुधौरी वन रेंज के दरोगा राजेंद्र ने बताया, जानकारी मिली है। टीम भेजकर पग चिह्न दिखवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed