फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers flounder without electricity Jam protest

बिजली न आने से भड़के ग्रामीणों  ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन    

Sun, 04 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो  खीरी टाउन। Updated Sun, 04 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers flounder without electricity Jam protest
जाम - फोटो : अमर उजाला
विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, जाम से चार घंटे बंद रहा लखीमपुर-लहरपुर मार्ग
विज्ञापन

आश्वासन पर माने ग्रामीण, लगुचा में 20 दिनों से बिजली न आने से परेशान थे उपभोक्ता  

 भीषण गर्मी में करीब 20 दिनों से बिजली न आने से लगुचा गांव के लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण लखीमपुर-लहरपुर मार्ग पर पहुंचे और बांस-बल्ली डालकर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

शनिवार को लगुचा के प्रधानपति मिथलेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष लगुचा चौराहे पर पहुंचे और बांस-बल्ली, तख्त आदि डालकर लखीमपुर-लहरपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में करीब 20 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका है। इससे बिजली की सप्लाई बाधित है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के उच्च अफसरों, जेई और लाईनमैन से कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उधर सड़क जाम होने की सूचना पर एसओ आलोक मणि त्रिपाठी जेई दिनेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों को शनिवार की शाम तक नया ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हफ्ते भर में गांव के जर्जर बिजली तारों को ठीक कराने की बात कही। तब कहीं जाकर लोग मानें और करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका। जाम लगने के कारण मार्ग पर दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed