{"_id":"6630072b89809418650b4864","slug":"villagers-dead-body-found-hanging-from-mango-tree-feet-resting-on-the-ground-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118926-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आम के पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, जमीन पर टिके थे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आम के पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, जमीन पर टिके थे पैर
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। शारदानगर चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण का शव आम के पेड़ से लटका मिला। उसके पैर जमीन पर टिके थे। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि करीब डेढ़ लाख रुपये की मछली चोरी करने और बेचने के आरोप में हत्या की गई है।
शारदा नगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव निवासी कल्लू कश्यप (40) का सोमवार सुबह आम के पेड़ से शव लटका मिला। कल्लू के पैर जमीन पर टिके थे। उसके शरीर पर चादर लिपटी थी। इस वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतक के भाई राजेश कश्यप ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के घर कल्लू नौकरी करता था।
किसी बात पर एक सप्ताह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। आरोप है कि तालाब से डेढ़ लाख की मछली चोरी कर बेचने का आरोप लगाते हुए मालिक ने मारपीट की थी। दो दिन कल्लू घर नहीं आया था। आरोप है कि मालिक ने बेहननपुरवा निवासी एक सहयोगी के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शव लटका दिया।
विज्ञापन
शारदा नगर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजन ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।