फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers chase away elephants in Ambedkar Nagar

Lakhimpur Kheri News: आंबेडकर नगर में हाथियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Mon, 05 Jan 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers chase away elephants in Ambedkar Nagar
आंबेडकर नगर में जंगली हाथियों को भगाने के लिए आग जलाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
पलियाकलां। गांव पट्टीहन आंबेडकर नगर में रविवार देर शाम हाथियों के एक झुंड ने गन्ने के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, ग्रामीणों ने एकजुट होकर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन


जैसे ही हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों में दाखिल हुआ, वहां रखवाली कर रहे किसान सतर्क हो गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया और आग जलाकर हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया लेकिन इससे पहले हाथी कई एकड़ में लगी फसल को नष्ट कर गए। इसकी सूचना पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज के नेतृत्व में एक टीम को तत्काल मौके पर भेजा।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित खेतों का मुआयना किया। इस दौरान डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि हाथियों ने जिन किसानों की फसलें बर्बाद की हैं, उसका आंकलन किया जा रहा है। किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed