फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers caught the accused trying to rape the girl

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

Mon, 22 Nov 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the accused trying to rape the girl
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का चालान भेजा, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
शनिवार शाम चौकी क्षेत्र में एक मजदूर की पांच साल की बच्ची को गांव का ही एक युवक बहलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण उस ओर दौड़े तो आरोपी मौका पाकर वहां से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में बच्ची के पिता की तहरीर पर गांव के ही आरोपी प्रदीप के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चक्कर काटती रही पीड़िता, नहीं हो सका मेडिकल
घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी पीड़ित बच्ची का मेडिकल नहीं हो सका है। परिजन के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने पहले उनकी बेटी को बेहजम सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला मुख्यालय भेजा गया, लेकिन बाद में उसे सीएचसी मितौली भेजा गया। मितौली सीएचसी में महिला डॉक्टर न होने की वजह से उसे फिर वापस जिला मुख्यालय भेजा गया। रविवार होने के कारण वहां भी उसका मेडिकल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को बेहजम, लखीमपुर और मितौली सीएचसी भेजा गया, लेकिन उसका मेडिकल रविवार होने के कारण नहीं हो सका है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। - गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed