फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers attacked the police team that went to arrest the accused in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, लोगों ने किया पथराव, तीन सिपाही घायल

Fri, 22 Mar 2024 01:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 01:27 PM IST
सार

भीरा कस्बे में आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम पर शुक्रवार सुबह लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर पथराव किया गया, जिससे थाने की जीप के शीशे टूट गए। तीन सिपाही भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Villagers attacked the police team that went to arrest the accused in Lakhimpur kheri
पुलिस की जीप के आगे बैठी महिला, घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे थाने की जीप के शीशे टूट गए। हमले में तीन सिपाही भी घायल हुए हैं। अचानक हुए हमले से किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स पहुंची। आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चोरी के मामले में भीरा थाना की पुलिस शुक्रवार को 21 हजार के इनामी शिवकुमार को पकड़ने गई थी। इस दौरान महावत समाज के लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


दरोगा जुबेर अहमद के निर्देशन में पुलिस टीम आरोपी शिवकुमार को पकड़ने गई थी। हमले की सूचना पर कई थानों की पुलिस भीरा थाने में पहुंची। घायल सिपाहियों का इलाज कराया गया है। एक सिपाही को सरिया मारी गई है। एएसपी, सीओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि आरोपी शिवकुमार फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed