फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   village baraincha wall collapse one death

कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबे पिता-पुत्री, पिता की मौत

Fri, 19 Jul 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
village baraincha wall collapse one death
मोहम्मदी। गांव बरैंचा में एक मकान की कच्ची दीवार गुरुवार की तड़के भरभराकर गिरने से आंगन में सो रहे पिता-पुत्री उसके नीचे दब गए। दोनों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरैंचा निवासी वेदप्रकाश तिवारी (45) और उनकी बेटी शिवानी (18) छप्पर के नीचे सो रही थी। गुरूवार सुबह करीब पांच बजे मिट्टी की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके मलबे में दोनों दब गए। इससे घर में चीखपुकार मच गई। शोरशाराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से घर वाले जब तक मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालते, इससे पहले वेदप्रकाश तिवारी की मौत हो गई। घायल शिवानी को सीएचसी मोहम्मदी ले जाया गया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हादसे की सूचना पर तहसीलदार विकास धर दुबे, कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से छिना अब पिता का भी साया
हादसे में मरे वेदप्रकाश की पत्नी की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। परिवार में बेटी शिवानी, पुत्र शिवराम (13), शिवराज (8) हैं। पहले मां और अब पिता का साया सिर से छिन जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गनीमत रही कि शिवराम और शिवराज अलग चारपाई पर लेते हुए थे, जिससे इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। घायल शिवानी कक्षा नौ की छात्रा है। वेदप्रकाश के नाम डेढ़ बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed