{"_id":"6abd5b2fe9417466f105b044","slug":"village-administrator-dies-after-being-hit-by-a-container-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186431-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कंटेनर की चपेट में आने से ग्राम प्रशासक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कंटेनर की चपेट में आने से ग्राम प्रशासक की मौत
Thu, 01 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
उचौलिया। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहीउद्दीनपुर चौराहे पर बुधवार को कंटेनर की चपेट में आने से ग्राम पंचायत बरखेरा की प्रशासक, मजरा डभौरा निवासी सावित्री देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई।
सावित्री देवी पत्नी स्व. रामचंद्र अपनी पोती श्वेता (19) के साथ जंगबहादुरगंज से दवा लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। मोहीउद्दीनपुर चौराहे के पास अचानक सड़क पर भैंस आ गई। उसे बचाने के लिए चालक ने ई-रिक्शा मोड़ दिया। झटका लगने से सावित्री देवी ई-रिक्शा से उछलकर सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान सीतापुर की ओर से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। श्वेता भी मामूली घायल हो गई।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।