फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vigilance: Track Mitras will monitor railway tracks

सतर्कता : रेल पटरियों की निगरानी करेंगे ट्रैक मित्र

Tue, 24 Sep 2024 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vigilance: Track Mitras will monitor railway tracks
रेलवे लाइन के आसपास ग्रामीणों को जागरूक करती आरपीएफ।
बांकेगंज। बीते कुछ महीनाें से देश के अलग-अलग हिस्सों में जिस तरह से रेल पटरियों पर अवांछित वस्तुएं रखकर ट्रेनें पलटाने की कोशिश हो रही है, उसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अब ट्रैक मित्र रेल पटरियों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

मैलानी-ओयल रेल खंड के बीच बांकेगंज, लखीमपुर, गोला, फरधान रेलवे लाइन किनारे बसे कस्बों व गांवों के बीच जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत जागरूक नागरिकों को ट्रैक मित्र बनाया जा रहा है। उनसे रेलवे लाइन पर होने वाली किसी भी अवांछनीय गतिविधि की सूचना लेने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनों को दुर्घटनाग्रस्त होने से रोकने के लिए मैलानी और लखीमपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं रेलवे सुरक्षा के अधिकारी भी लगातार रेल पटरियों से जुड़ी आबादी में पहुंच कर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मैलानी से ओयल तक गुजरने वाली रेलवे लाइन पर अभी तक 45 ट्रैक मित्र बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी और लखीमपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वीरेंद्र कुमार व शिवम कुमार के अनुसार बिना पारिश्रमिक एवं जन कल्याण की भावना से जुड़े ट्रैक मित्रों के जरिये रेल पटरियों की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed