फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vigil increased in Dudhwa after alert

Lakhimpur Kheri News: अलर्ट के बाद दुधवा में बढ़ाई गई चौकसी

Sat, 01 Feb 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vigil increased in Dudhwa after alert
बांकेगंज। महाराष्ट्र में बाघों की मौत के बाद वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अलर्ट के बाद चौकन्ने हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने शिकार की घटनाओं की रोकथाम को लेकर चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन और दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. वन कर्मियों की टीम के साथ शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण कर पिलर संख्या 188 पहुंचे। इसके बाद गौरीफंटा, बनकटी, सठियाना रेंज का जायजा लिया। जंगल के अंदर अवैध घुसपैठ और शिकार के लिहाज से संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जंगल और बाहरी इलाके में स्वछंद विचरण करने वाले बाघों पर लगातार नजर बनाए रखने की बात कही। साथ ही शिकार की घटनाओं के मामले में संलिप्त शातिर शिकारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। एफडी ने बताया कि दुधवा समेत पूरे टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा के मद्देनजर टाइगर रिजर्व प्रशासन चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल के अंदर शिकार के लिहाज से संवेदनशील स्थलों खासकर भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। वन कर्मियों ही टीम के साथ (एसटीपीएफ) स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों के अलावा खुफिया तंत्र ने निगरानी बढ़ा दी है। वन्यजीव प्रतिपालक दुधवा महावीर प्रसाद, बेलरायां दीपक पांडेय, रेंजर अभिषेक सिगटिया, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed