{"_id":"6ace783ce0bf8a039900baf0","slug":"paddy-procurement-begins-at-160-centers-in-the-district-weighing-scales-measuring-weights-and-banners-have-been-put-in-place-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187383-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले के 160 केंद्रों पर धान खरीद शुरू, कांटा बांट और बैनर लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले के 160 केंद्रों पर धान खरीद शुरू, कांटा बांट और बैनर लगे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत जिले में धान खरीद शुरू हो गई है। किसानों से धान खरीदने के लिए पांच क्रय एजेंसियों के कुल 160 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। खरीद 15 फरवरी 2027 तक की जाएगी।
डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने किसानों से अपील की कि वे धान साफ और सुखाकर सरकारी क्रय केंद्रों पर लाएं, ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल सके। इतना ही नहीं केंद्रों पर पेयजल और बैठने सहित जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि धान बेचने के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in अथवा यूपी किसान मित्र मोबाइल एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद तहसील स्तर पर उसका सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही किसान धान बेचने के पात्र होंगे।
जिन किसानों ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं और धान खरीद के लिए पहले ही पंजीकरण करा रखा है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्हें अपने पंजीकरण में जरूरी संशोधन करके उसे दोबारा लॉक करना होगा। पंजीकरण के लिए ओटीपी आधारित व्यवस्था लागू है। किसानों को अपना वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा और एसएमएस से प्राप्त ओटीपी भरकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
समस्या होने पर कंट्रोल रूम में करें संपर्क
पंजीकरण में किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8052895020 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या विपणन निरीक्षक से भी सहायता ली जा सकती है। प्रशासन ने किसानों से समय रहते पंजीकरण पूरा कराने की अपील की है, जिससे धान बिक्री के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग
पसगवां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (युवा मोर्चा) ने डीएम को ज्ञापन देकर मोहम्मदी, मैगलगंज, गोला गोकर्णनाथ में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की। ज्ञापन में धान क्रय केंद्रों पर अवैध वसूली बन कराने, राइस मिलर द्वारा पल्लेदारी आदि के नाम से अवैध वसूली बंद करने, सभी निर्धारित क्रय केंद्र शीघ्र खोले जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिह, सुशील शर्मा, दलजीत सिंह, रमन सिंह राम प्रतापसिंह आदि मौजूद रहे।
इन तहसीलों में बनाए गए इतने केंद्र
लखीमपुर सदर-49
गोला गोकर्णनाथ-43
पलियाकलां। 12
मोहम्मदी-18
मितौली-20
निघासन- 10
धौरहरा-08
--
इन तहसीलों में इतने किसानों ने कराया पंजीकरण
लखीमपुर सदर-162
गोला -366
पलियाकलां-10
मोहम्मदी- 102
मितौली-55
निघासन-101
धौरहरा-15