{"_id":"6823926c04d742dc04047db4","slug":"video-viral-we-dont-get-it-how-can-we-give-you-full-ration-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-145757-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वीडियो वायरल, हमें नहीं मिलता, तुम्हें कैसे दें पूरा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वीडियो वायरल, हमें नहीं मिलता, तुम्हें कैसे दें पूरा राशन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकार की ओर से गरीबों को दिए जाने वाले राशन में घटतौली का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कोटेदार साफ कहते दिख रहा है कि पूरा राशन नहीं दे पाएंगे। जब पीड़ित ने शिकायत करने की बात कही तो वह पूरा राशन देने को तैयार हो गया, लेकिन चेतावनी भी दी कि अगली बार तुमको दिक्कत हो जाएगी। यहां से राशन नहीं मिलेगा।
5.57 मिनट का वायरल वीडियो शहर के सिकटिया में स्थित सरकारी राशन की दुकान का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कोटेदार दो किलो राशन कम देने की बात कह रहा है, लेकिन उपभोक्ता पूरा राशन लेने की बात पर अड़ा है। वायरल वीडियो में कोटेदार ने कहा कि हमको नहीं मिलता, तुमको कहां से दें। प्रत्येक उपभोक्ता को दो-दो किलो कम राशन देने की बात सामने आई है।
इस मामले में जब जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सिकटिया के कोटेदार शिवराम गुप्ता का है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में अगर घटतौली की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद