फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Video of trick on BJP MLA goes viral

Lakhimpur Kheri News: भाजपा विधायक पर टोटके का वीडियो वायरल

Sun, 01 Oct 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Video of trick on BJP MLA goes viral
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
मोहम्मदी। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो जिले भर के लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो में मोहमदी विधायक पर टोटका किया गया। इसको लेकर एक डलिया में टोटके से संबंधित तमाम वस्तुएं दिखाई दे रहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को मोहम्मदी के एक चौराहे पर बीजेपी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की फोटो सहित शराब की खुली बोतल, लाल कपड़ा, दाल के अलावा तमाम सामान से भरी एक डलिया बरामद हुई। जानकारी होने पर लोगों का मजमा लग गया। बताया जाता है कि किसी ने विधायक पर टोटका करने की नीयत से यह कार्य किया है।
विज्ञापन

टोटके की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और विधायक के मित्र रिश्तेदारों तक पहुंची। टोटका मामले पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह भोलेनाथ के भक्त हैं। टोटका करने वाले को पता होना चाहिए भोले बाबा के भक्त पर जादू टोना असर नहीं करता है। वह टोटके पर विश्वास नहीं करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed